आश्रम के बारे में…..
‘श्री करुणानिधान मंदिर, संकीर्तन धाम सेवा आश्रम’ की नींव पूज्य श्री जितेन्द्री जी महाराज एवं पूज्य महंत श्री दिनेश दीक्षित जी के कर कमलों द्वारा रखी गई।
आश्रम का निर्माण उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में फैजुल्लागंज क्षेत्र के दाऊद नगर हुआ हैं। वृद्धजनों के लिए आरामदायक कमरों का निर्माण किया गया हैं, साथ ही में विशाल परिक्षेत्र में सत्संग भवन भी बना हैं।
पूज्य श्री जितेन्द्री जी महाराज के निर्देशन व पूज्य महंत जी के संचालन में निर्माण कार्य निरन्तर प्रगति पर है।
आश्रम के संचालक पूज्य महन्त श्री दिनेश दीक्षित जी, तन व मन की शुचिता व शुद्धता के सिद्धान्त के साथ नैतिक, सामाजिक कर्तव्यों के निर्वाहन पर बल देते हैं।
महन्त श्री के अनुसार आध्यात्मिक, सामाजिक, नैतिक कर्तव्यों का निर्वाहन कर, एक स्वस्थ और उत्कृष्ट समाज के निर्माण में योगदान करना हमारा परम कर्तव्य है।
