यह प्रकृति ही तो है जो हमें जीवन व्यतीत करने के लिए जरूरी सारी आवश्यकताएं प्रदान करती है।
हमें सास लेने के लिए शुद्ध हवा, पीने के लिए पानी, भोजन, इत्यादि प्रदान करती है।
पूज्य श्री जितेन्द्री जी महाराज ने गांव शुक्लापुर, मोहम्मदी पहुंचकर वहां के खेतों एवं बागों के इसी प्राकृतिक सौंदर्य के बीच समय व्यतीत किया।
पूज्य जितेंद्री जी महाराज की अगुआई में विश्वपर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस मौके पर संस्था के सरंक्षक दिनेश दीक्षित, उपाध्यक्ष अभिषेक दीक्षित, आचार्य पं राहुल शुक्ला, सदस्य महेश शुक्ला, प्राची दीक्षित, आकाश शुक्ला, पुष्पा द्विवेदी, वेदिका शुक्ल ने 11 पेड़ बरगद,,पीपल, शमी, गुलहड़, गुलाब, आम, कनेर, अमरूद, ,लीची, कटहल, गूलर आदि के पेड़ लगाये।