शुक्र ग्रह जप एवं पूजन

"शुक्र की महत्ता"

जन्मकुंडली में शुक्र शुभ ग्रह के रूप में स्थित है। किसी भी जातक के अपूर्व सौंदर्य का द्योतक शुक्र ग्रह ही है। शुक्र जातक में इन्द्रिय संवेदनशीलता के कारण एकत्व स्थापित करता है। फलित ज्योतिष में इन्द्रिय सुख की तृप्ति शुक्र का प्रधान गुण माना गया है। इन्द्रियों के सुख के साथ-साथ यह भौतिक सुख भी प्रदान करता है। परन्तु शुक्र का प्रधान लक्ष्य परमात्मा की इस अपूर्व सृष्टि को आगे बढ़ाना ही है।

शुक्र का देवाधिदेव महादेव से घनिष्ठ सम्बन्ध है और देवराज इंद्र इसके अधिदेवता हैं। परन्तु शुक्र स्वयं दैत्यों के संरक्षक एवं पथ प्रदर्शक हैं। शुक्र ग्रह के इस रहस्य को जानने से शुक्र की क्रियात्मक क्षमता, विकास क्रम में इसका योगदान तथा फलित ज्योतिष में इसका ऐश्वर्य प्रतिष्ठा एवं पारिवारिक सुख का कारक होना भली भांति समझ में आ सकता है।

"शुक्र कारक ग्रह है"

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह स्त्री, सुंदरता, मकान, कला, संगीत, प्रेम, विवाह, लाभ, मुद्रा, सुगंध, सेक्स, यौन, सुख, गुप्त रोग, चित्रकार, रस, गाय, फिल्म, इत्र, स्त्री रोग, वाहन इत्यादि का कारक है। पुरुष की कुंडली में शुक्र ग्रह पति का कारक ग्रह है।

"शुक्र और स्वास्थ"

शुक्र ग्रह स्वास्थ्य की दृष्टि मिश्रित फल देने वाला है। शरीर में स्थित आँख, प्रजननं व्यवस्था, कंठ, गाल, किडनी इत्यादि पर शुक्र का विशेष रूप से प्रभाव होता है। यदि जन्मकुंडली में शुक्र ग्रह पीड़ित है तो उपर्युक्त अवयवों में विकार संभव है।

"शुक्र ग्रह शुभ फल देता है l"

शुक्र ग्रह यदि अनुकूल स्थिति में है तो जातक को दाम्पत्य सुख तथा भौतिक सुख दोनों ही प्रदान करता है।

"शुक्र ग्रह की शांति के सरल उपाय"

कई बार किसी समय-विशेष में कोई ग्रह अशुभ फल देता है, ऐसे में उसकी शांति आवश्यक होती है। गृह शांति के लिए कुछ शास्त्रीय उपाय प्रस्तुत हैं। इनमें से किसी एक को भी करने से अशुभ फलों में कमी आती है और शुभ फलों में वृद्धि होती है।

शुक्र के लिए : समय सूर्योदयकाल।

किसी योग्य आचार्य द्वारा शुक्र के 16,000 मंत्रों का जप करवाएं l जिससे शुक्र ग्रह की शांति मिलेगी।

"शुक्र ग्रह का मंत्र"

मंत्र : ‘द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:’।

दान-द्रव्य : हीरा, सोना, चांदी, चावल, मिश्री, दूध, सफेद वस्त्र, सफेद फूल, दही, सफेद घोड़ा, सफेद चंदन।

धन्यवाद

नवग्रह देवता की कृपा आप पर सदैव बनी रहे l।

7355690494

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें